Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तरकाशी: पुलिस हेड कांस्टेबल की भूस्खलन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर नासूर बने ओजरी डाबरकोट में रविवार को भूस्खलन हो गया। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल चमन सिंह तोमर(37) निवासी बानसू लखवाड़ और उनके साथ एक होमगार्ड जवान ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन में ड्यूटी पर थे।

वे वहां से वाहनों की आवाजाही करा रहे थे। तभी पहाड़ी से बोल्डर रास्ते पर गिर गए। बोल्डर की चपेट में आने से चमन सिंह घायल हो गए। पुलिस जवानों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषत कर दिया। सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि शव का पंचनामा भर परिजनों को सूचना दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts