Connect with us

Uncategorized

उत्‍तरकाशी जा रही मारुति सेलेरियो कार खाई में गिरी, कार चालक की मौके पर मौत

टिहरी :  जौनपुर ब्‍लाक के रौतु की बेली के समीप शुक्रवार सुबह एक मारुति सेलेरियो कार (Maruti Celerio Car) खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक अजय शर्मा निवासी देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह 9.20 बजे देहरादून से उत्‍तरकाशी (Uttarkashi) जा रही एक मारुति सेलेरियो कार अलमस से दो किमी पीछे संगकोटी तोक में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था

कार लगभग 400 मीटर खाई में जा गिरी। वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की जेब से प्राप्त आधारकार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त अजय शर्मा पुत्र रामशरण शर्मा ईदगाह प्रकाशनगर देहरादून के रूप में हुई है। उक्त वाहन नया था, जिसपर नम्बर प्लेट भी नहीं लगी थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts