Connect with us

Uncategorized

उत्तरकाशी: उपाध्यक्ष कविता परमार को सौंपा गया जिला पंचायत का कार्यभार

लगातार सुर्खियों में चल रहे जिला पंचायत उत्तरकाशी एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल निदेशालय पंचायती राज द्वारा उपाध्यक्ष कविता परमार को जिला पंचायत उतरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस निर्देश के कई मायने निकाले जा रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तरकाशी जिला पंचायत में एसआईटी जांच भी चल रही है।

बता दें कि जिला पंचायत उत्तरकाशी के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर पूर्व में अंगुली उठी थी। जिसकी शिकायत शासन तक भी पहुंची थी। जिला पंचायत में हुई अनियमिताओं की जांच के लिए एसआईटी की चार टीमें गठित की गई, जिसकी जांच चल रही है। इसी बीच जिला पंचायत उत्तरकाशी का चार्ज निदेशालय पंचायतीराज द्वारा उपाध्यक्ष कविता परमार को सौपा गया।

हांलांकि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने 4 सप्ताह अस्वस्थ होने के कारण दिया है, जिसके बाद चारधाम यात्रा को देखते हुए निदेशालय पंचायतीराज जिला पंचायत उपाध्यक्ष कविता परमार को जिला पंचायत के सभी कर्तव्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौपी है। उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) की धारा- 99 प्राविधानों के तहत यह फैसला लिया गया। जिसके जनपद अब कई मायने निकाले जा रहे है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts