Connect with us

Uncategorized

आईएएस में उत्तराखंड का जलवा, इस भाजपा नेता की बेटी को मिली 19वी रैंक

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पुत्री दीक्षा जोशी ने ऑल इंडिया आइएएस की परीक्षा में देश में 19 रैंक प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। दीक्षा पिथौरागढ़ की मूल निवासी हैं। इस सफलता पर पिथौरागढ़ समेत राज्य के कई लोगों ने बधाई दी है। पिथौरागढ़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू देवलाल, व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष पवन जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश जोशी, गोपू महर ने खुशी जताई है। साथ ही दीक्षा व परिवार को बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि दीक्षा जोशी ने पिथौरागढ़ मल्लिकार्जुन स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उन्होंने देहरादून से इंटरमीडिएट करने के बाद जौलीग्रांट से एमबीबीएस किया। उन्होंने दो साल तक तैयारी करने के बाद आइएएस की परीक्षा में देश में 19 वां रैंक प्राप्त किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts