Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तराखंड में अभी और सताएगी गर्मी,लगातार बढ़ेगा पारा,जानें मौसम पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अप्रैल के महीने में गर्मी और सताएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मानें तो अगले 5 दिनों तक तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया है। अप्रैल के पहले हफ्ते से ही दून समेत राज्य के अन्य हिस्सों तापमान में बढ़ोतरी दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मैदानी और पर्वतीय जिलों में तापमान में फिलहाल कोई कमी आने की संभावना नहीं है।

देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक दून में आने वाले 5 से 6 दिनों में तापमान के बढ़ोतरी का अनुमान है।

प्रदेश में अभी तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। इसकी वजह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात है, जो हरियाणा से आगे नहीं बढ़ पा रहा। पर्वतीय जिलों में भी बारिश की संभावना से इंकार किया गया है। 
 
नैनीताल में गर्मी के साथ में बढ़ी उमस, अधिकतम तापमान पहुंचा 24.5 न्यूनतम सेल्सियस दर्ज पहुंचा
नगर में सोमवार को गर्मी के साथ उमस पड़ गई है। नगर में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को गर्मी होने से परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। बतादें कि नगर में दो-तीन दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ था सोमवार को नगर में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई है।

वही पर्यटकों  पंत पार्क, भोटिया मार्केट, मालरोड व बड़ा बाजार आदि स्थानों में पर्यटक खरीदारी करते हुए भी नजर आए। वही पर्यटक नैनीझील में नौकायन का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दिए। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।

अप्रैल के शुरुआत में ही तापमान में काफी बढ़ोतरी
पर्यटन नगरी में इस बार समय से पहले ही गर्मी बढ़ने लगी है। अप्रैल की शुरुआत में तापमान में काफी बढ़ोतरी होने से इस बार गर्मी अधिक पड़ने के अनुमान जताया जा रहा है। बढ़ती गर्मी से फिजाओं में धुंध भी काफी बढ़ने लगी है। धुंध के कारण रानीखेत से परिलक्षित होने वाले हिमालय की विस्तृत श्रृंखला और घाटियों का नजारा भी साफ तौर पर नहीं नजर आ रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts