Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगाः भगत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत ने पुष्कर सिंह धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनने और नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में यह सरकार नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। सरकार उत्तराखंड में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करेगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत ने कहा कि कालाढूंगी विधानसभा की जनता ने अपने आशीर्वाद स्वरूप बड़े अंतर से जो जीत दिलाई है, उसके लिए वह सदैव समस्त जनता के आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक जिस प्रकार से सरकारी अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित हुए हैं उनका लाभ निश्चित तौर पर कालाढूंगी विधानसभा में विकास कार्य कराने में मिलेगा। भगत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदारी संग़ठन द्वारा उनके लिए तय की जाएगी, वह उसे शत-प्रतिशत पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized