Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: क्यों टेंशन में कांग्रेस के बड़े नेता, किसने उड़ाई नींद ?

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस 2022 के चुनाव में एक समय काफी मजबूत नजर आ रही थी। लेकिन, जैसे-जैसे चुनाव आगे बड़ा कांग्रेस के नेताओं के बीच अहम की लड़ाई और एक-दूसरे की टांग खिंचाई ने कांग्रेस को गर्त में धकेल दिया। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक बार फिर कांग्रेस नेताओं की नींद हराम कर दी है। कांग्रेस को इस बात का डर सता रहा है कि क्या उनका कोई विधायक BJP में जाने वाला है?

ऐसा इसलिए अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस के एक विधायक ने BJP (NDA) की उम्मीदवार को वोट किया। कांग्रेस परिणाम सामने आने के बाद से पार्टी का भरोसा तोड़ने वाले विधायक की पहचान करने में जुटी है। हालांकि, पार्टी को अब तक पता नहीं चल पाया है।

कांग्रेस की चिंता इतनी ही नहीं। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की चिंता विधायक के पार्टी को छोड़ने की आशंकाओं को लेकर भी है। कांग्रेस के बड़े नेता भले ही विधायक का पता चलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हों, लेकिन सूत्रों बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस पता चलने पर क्या कार्रवाई करेगी।

राजनीति जानकारों की मानें तो ऐसा भी हो सकता है कि विधायक पार्टी छोड़ दें। विधायकों की यह संख्या एक से ज्यादा भी हो सकती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधायकों से टोह लेने के लिए फोन घुमाए तो पांच विधायकों के फोन स्विच ऑफ थे। अन्य विधायकों से भी इस बात का पता लगाने के लिए कोशिश की गई कि क्रास वोटिंग किसने की होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts