Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तराखंड: ट्रैक्टर ने बाइक को कुचला, पिता और 2 बच्चों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि पांच की साल की मासूम बच्ची और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पांच साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी मिल रही है कि बबच्चे की भी मौत हो गई है।

घटना भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के टांडा भागमल गांव की है। भोगपुर टांडा गांव निवासी कृष्णपाल अपना स्कूल चलाते हैं। सुबह वो अपनी पांच साल की बेटी श्रुति और अपने पड़ोस में रहने वाले बंटी के पांच साल के बेटे को लेकर बाइक से स्कूल जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में वे तेजी से आ रहे खनन सामग्री से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। बाइक को ट्रैक्टर ने बुरी तरह से कुचल दिया। इस हादसे में कृष्णपाल और उनकी पांच साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पड़ोसी का पांच साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। जबकि हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। दावा किया कि जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts