Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

Uttarakhand Exit Poll Results : भाजपा को 60 तो कांग्रेस को 48 पार की थी उम्मीद, लेकिन एग्जिट पोल में यह रहा रुझान

खबर शेयर करें -

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने 60 पार तो कांग्रेस ने 48 से ज्‍यादा सीट पाने की उम्‍मीद जताई थी। चुनाव का परिणाम 10 मार्च को आना है। वहीं इससे पहले सोमवार शाम को एग्जिट पोल का रुझान सामने आ गया है।

इन रुझानों में किसी सर्वे के मुताबिक भाजपा तो किसी के अनुसार कांग्रेस की सरकार बन सकती है। अमर उजाला ने जी डिजाइनबाक्‍स, न्‍यूज 24 चाणक्‍या, टाइम्स नाउ नवभारत, एबीपी सी वोटर और आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पॉल के मुताबिक आंकड़े पेश किए हैं।

जी डिजाइनबाक्स के सर्वे में भाजापा को 20 से 30 सीट

इन आंकड़ों के मुताबिक जी डिजाइनबाक्स के सर्वे में उत्‍तराखंड में भाजापा को 26 से 30 सीट मिल सकती हैं।  वहीं कांग्रेस को 35 से 40 सीट, बसपा को 02 से 03 सीट और अन्‍य को 01 से 03 सीट मिल सकती हैं।

न्‍यूज 24 चाणक्‍या के एग्जिट पोल में खिला कमल

न्‍यूज 24 चाणक्‍या के एग्जिट पोल में उत्‍तराखंड में कमल खिलता नजर आ रहा है। न्‍यूज 24 चाणक्‍या के सर्वे के मुताबिक उत्‍तराखंड में भाजपा को 43 सीटें, कांग्रेस को 24 सीटें और अन्‍य को तीन सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार

टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल में उत्‍तराखंड में भाजपा की सरकार बन रही है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 37 सीटें, कांग्रेस को 31 सीटें, आप को एक सीट व अन्‍य को एक सीट मिल सकती हैं।

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में उत्‍तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। राज्‍य में कुल 70 सीटों में से कांग्रेस को 32 से 38 सीट, भाजपा को 26 से 32 सीट, आप को दो सीट और अन्‍य को तीन से सात सीट मिल सकती हैं।

आजतक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को बहुमत

आजतक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। सर्वे में 36 से 46 भाजपा, 20 से 30 कांग्रेस, बीएसपी दो से चार व अन्‍य दो से पांच सीट मिल सकती हैं।

भाजपा और कांग्रेस ने किया था सीटों पर दावा

वहीं इससे पूर्व भाजपा ने राज्‍य की 70 सीटों में से 60 से ज्‍यादा सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने का दावा किया था। मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा था कि 70 में से 60 विधानसभा सीटों पर मिले फीडबैक के आधार पर उन्हें 48 से ज्यादा सीट आने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर से भाजपा की नीतियों और डबल इंजन के बूते हुए कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 60 पार का नारा दिया था और पार्टी इसी के आसपास सीटें जीत रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized