Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तराखंड : जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, बहनोई भी घिनौनी करतूत में शामिल

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: जीजा-साली के पवित्र रिश्ते को जीजा ने तार-तार कर दिया। जीजा ने जिस नाबलिग साली को अपनी बच्ची की तरह समझना था। जीजा ने उसी साली को हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं इंसान से शैतान बने जीजा ने ना केवल खुद नाबलिग साली को हवस का शिकार बनाया। बल्कि, अपने बहनोई से भी घिनौनी करतूत कराई।

जीजा ने रिश्‍ते को कलंकित कर नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित जीजा ने अपने बहनोई से भी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कराया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना पथरी के ग्राम सुभाहेडी निवासी आरोपित का कस्बा लंढौरा में ससुराल है। उसने कस्बे में ही रसगुल्ले बनाने की फैक्ट्री भी लगा रखी है। आरोप है कि आरोपित ने बहला-फुसलाकर अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया।

जिसके बाद उसने अपने बहनोई निवासी ग्राम भारापुर भोरी बहादराबाद से भी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कराया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर मंगलौर कोतवाली पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts