Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तराखंड: गूंजी आएंगे पीएम मोदी, कार्यक्रम लगभग तय!

खबर शेयर करें -

देहरादून: नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा देशभर में पीएम मोदी की उपलब्धियों को प्रचार देशभर में करेगी। इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों में पीएम की रैली भी कराए जाने की तैयारी जोरों है।

इसीके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गूंजी का दौरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की पीएम से यही चाहत है। उन्होंने प्रधानमंत्री व केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में आग्रह भी किया है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के मुताबिक, पीएम से जैसे ही अनुमति मिलेगी, पिथौरागढ़ में उनकी शानदार रैली कराई जाएगी। रैली के जरिए पीएम मोदी अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। इसे अगले साल होने वाले 2024 लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

गूंजी गांव कैलाश मानसरोवर यात्रा का अहम पड़ाव है। कैलाश मानसरोवर यात्रा का अहम पड़ाव होने के साथ ही गुंजी भारत-चीन स्थलीय व्यापार का भी महत्वपूर्ण केंद्र है।  लिपुलेख दर्रे तक सड़क बनानेके बाद गुंजी पहुंचना आसान हो गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts