Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तराखंड: CM धामी हुए सख्त, DM और पुलिस कप्तानों को दिए ये निर्देश

खबर शेयर करें -

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों में नियमिततैर पर बहुद्देशीय शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इनके जरिए लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाय। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिकांश जन समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही हो।

भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 का बोर्ड सभी कार्यालयों में लगे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर विवेचना से संबंधित जो भी मामले एक साल से अधिक समय से लम्बित हैं, अभियान चलाकर तीन माह के अन्दर उनको निस्तारित किया जाए।

उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जन प्रतिनिधियों एवं आम जन के फोन रिसीव न करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। गढ़वाल और कुमांऊ कमिश्नर अपने मंडलों में जन समस्याओं के त्वरित निदान के साथ ही सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए नियमित समीक्षा करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि बरसात का समय शुरू होने वाला है। वर्षाकाल के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखें। जिला अधिकारी जनपदों में प्रतिमाह आय-व्ययक की भी समीक्षा बैठक करें। मुख्यमंत्री घोषणाओं पर जनपदों में प्रगति की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट भेजी जाए।

जनपदों में जिन दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं, उनमें तेजी लाई जाए। तात्कालिक रूप वाले कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। सड़कों की स्थित हर जगह सही हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जनपदों में जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

यदि उनमें किसी स्तर पर विलंब हो रहा है, तो जिलाधिकारी इसकी सूचना शीघ्र शासन को दें। सभी जनपदों में जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए अभी से पूरी तैयारियां की जाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts