Connect with us

Kasturi News

पूरा बवाल दान में मिले 50 हजार रुपये को लेकर हुआ। पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

Uncategorized

उत्तराखंड: भिखारी महिलाओं के बीच खून–खराबा, महिला के गुप्तांग पर किया हमला..बुरी तरह घायल

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार में दान की रकम को लेकर कुछ भिक्षुक महिलाओं में विवाद हो गया। इस दौरान चार भिक्षुक महिलाओं ने अपनी साथी महिला के साथ मारपीट की। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा बवाल दान में मिले 50 हजार रुपये को लेकर हुआ। घटना श्यामपुर की है। यहां हरकी पैड़ी के गंगा घाटों पर भीख मांगने वाली कुछ महिलाएं चंडीघाट क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रहती हैं। कुछ दिन पहले यहां एक महिला भिक्षुक को किसी श्रद्धालु ने 50 हजार रुपये गुप्त दान के तौर पर दिए।

महिला को यह रकम अन्य भिक्षुओं को भी बांटनी थी। आरोपी है कि महिला भिक्षुक ने ये रकम दूसरे लोगों में नहीं बांटी। वह पूरे पैसे अपने घर शाहजहांपुर यूपी ले गई। जब महिला वापस लौटी तो अन्य महिला भिक्षुओं को इसकी भनक लग गई। वो उसकी झोपड़ी में घुस गईं और महिला को पीटने लगीं।

हमलावरों ने महिला के गुप्तांग को निशाना बनाते हुए उसे घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला संभाला। पुलिस ने हमला करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts