Connect with us

Uncategorized

उत्तराखण्ड: खेतों में काम कर रही महिला पर गुलदार का हमला, मौके पर ही मौत, गांव में दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ के बड़ीमणि गांव में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बनाया है। गुलदार के हमले में महिला की मौके पर मौत हुई है।आदमखोर गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.आदमखोर गुलदार ने खेतों में घास काटते समय महिला पर आत्मघाती हमला किया है।

जानकारी के अनुसार बड़ीमणि गांव की सुनीता देवी पत्नी सुंदरलाल रोजाना की तरह देर शाम अपने खेतों में घास काट रही थी. तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया. गुलदार से जान बचाने के लिए सुनीता देवी ने काफी संघर्ष किया, लेकिन आखिर वह आदमखोर गुलदार से अपनी जान नहीं बचा सकी. उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सुनीता के अचानक चले जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है. अब क्षेत्र में गुलदार हमले से ग्रामीण काफी दहशत में हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की है।

बता दें उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जंगली जानवरों की दहशत है. इसमें गढ़वाल के पौड़ी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और कुमाऊं में नैनीताल, अल्मोड़ा जिले में ये दहशत बहुत ज्यादा है. यहां आये दिन जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जा रहे हैं. जिसके कारण मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं. वन विभाग भी लगातार इन मामलों पर नजर रख रहा है. वन विभाग मानव वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाये जाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts