Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: अब तक 4 मौतें, 12 घायल, 13 लापता, एक ही परिवार के 7 लोग दबे

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है भारी बारिश के चलते अब तक 4 लोगों की मौतें हो चुकी है। 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि 13 लोग अब भी लापता हैं।  SDRF और आपदा प्रबंधन विभाग के साथ ही पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी बारिश से हुए नुकसान पर खुद भी नजर रखी हुई है। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का JCB पर सवार होकर खुद भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

भारी बारिश और भूस्खलन ने उत्तराखंड में कहर बरपाया है। प्रदेश में अभी तक चार मौत हो चुकी है। 13 लापता और 12 घायल है। टिहरी जिले के धनौल्टी क्षेत्र में पलक झपकते ही एक घर मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोग दबे। जबिक दो शव निकाल लिए गए हैं।

धनोल्टी SDM लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि मामले में पूरी नजर बनाई हुई है। वहीं, राज्य में जगह-जगह से सामने आ रही आपदा की तस्वीरों के बाद सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है।

मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में तबाही का मंजर है। कहीं मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए है तो कहीं उफनती नदी नालों में लोग फंस गए है। रातभर से SDRF टीम यद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य मे पूर्ण ततपरता से कार्य कर रही है।

धनौल्टी में दो लोगों की मौत

 -राजेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, पुत्र स्व. गुलाब सिंह। शव बरामद।

– सुनीता देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह। शव बरामद।

घायलों का रेस्क्यू जारी

-कमांद सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व. प्रेम सिंह।

-मगन देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्व. प्रेम सिंह।

-रुकमणी देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी कमांद सिंह।

-सचिन उम्र 15 वर्ष पुत्र कमांद सिंह।

-बीना उम्र 17 वर्ष पुत्री कमांद सिंह।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts