Connect with us

Kasturi News

उत्तराखण्ड

कैड़ा को शहरी विकास और बत्रा को परिवहन, मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त पांचो कैबिनेट मंत्रियों को बंटी जिम्मेदारियां

खबर शेयर करें -

धामी सरकार के नए मंत्री और उन्हें सौंप गए विभाग

धामी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारियां
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त पांच कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस फैसले के साथ ही सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने का संकेत दिया है। सभी मंत्रियों को उनके अनुभव और राजनीतिक पृष्ठभूमि के अनुसार अहम विभाग सौंपे गए हैं।
कैबिनेट मंत्री खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और भाषा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम और खादी एवं ग्रामोद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं।
मदन कौशिक को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन और जनगणना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जो राज्य के ग्रामीण ढांचे और आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद अहम माने जाते हैं।
इसी तरह प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग दिए गए हैं। ये विभाग राज्य में तकनीकी विकास और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन विभाग सौंपे गए हैं, जो राज्य के शहरीकरण और पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी हैं।
सरकार के इस विभागीय बंटवारे को प्रशासनिक दृष्टि से संतुलित और रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिससे विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts