Connect with us

उत्तराखण्ड

धामी सरकार के 4 साल पूरे, राजनाथ सिंह बोले—“विकास में चौका, 6 साल में सिक्सर तय”

धामी सरकार के 4 साल पूरे, राजनाथ सिंह बोले—“विकास में चौका, 6 साल में सिक्सर तयधामी सरकार के 4 साल पूरे, राजनाथ सिंह बोले—“विकास में चौका, 6 साल में सिक्सर तय” धामी सरकार के 4 साल पूरे, राजनाथ सिंह बोले—“विकास में चौका, 6 साल में सिक्सर तय” धामी सरकार के 4 साल पूरे, राजनाथ सिंह बोले—“विकास में चौका, 6 साल में सिक्सर तय” धामी सरकार के 4 साल पूरे, राजनाथ सिंह बोले—“विकास में चौका, 6 साल में सिक्सर तय” धामी सरकार के 4 साल पूरे, राजनाथ सिंह बोले—“विकास में चौका, 6 साल में सिक्सर तय” धामी सरकार के 4 साल पूरे, राजनाथ सिंह बोले—“विकास में चौका, 6 साल में सिक्सर तय”

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा में उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि धामी सरकार का 4 साल का कार्यकाल साधारण नहीं रहा, बल्कि इस दौरान विकास कार्यों में सरकार ने “चौका” मारने का काम किया है।

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब सरकार का कार्यकाल 6 साल पूरा होगा, तब यह “सिक्सर” साबित होगा और राज्य में फिर से सरकार बनाने में कामयाबी मिलेगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए नेताओं ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखा गया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts