Connect with us

अपराध

नैनीताल गेठिया के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

नैनीताल गेठिया के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घाय

नैनीताल/हल्द्वानी। Gethia के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में वेन्यू कार अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही Uttarakhand Police और रेस्क्यू टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि वाहन संख्या UP 78 HJ 4936 में कुल चार लोग सवार थे, जो Unnao से Jageshwar Dham दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेस्क्यू टीम ने घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के जरिए Sushila Tiwari Hospital भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में अतुल दुबे (26) और श्याम (30) शामिल हैं, दोनों उन्नाव के पीतांबर नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

वहीं, हादसे में अभिराज (26) और अंकित चौधरी (25) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद B. D. Pandey District Hospital की मोर्चरी में रखवा दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts