Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पूर्व विधायक के खेल किट बांटने पर हंगामा, वर्तमान विधायक ने बताया प्रोटोकाल का उल्लंघन

खबर शेयर करें -

 द्वाराहाट : पूर्व विधायक की ओर से युवक मंगल दलों को विधायक निधि के खेल किट बांटे जाने पर बखेड़ा हो गया। गुस्साए ब्लाक प्रमुख संसाधन केंद्र जा धमके। वर्तमान विधायक मदन बिष्ट व खुद को कार्यक्रम की सूचना न दिए जाने को उन्होंने प्रोटोकाल का उल्लंघन करार दे हंगामा काटा।

मौजूद अधिकारियों को खरीखरी सुुनाई। पूछा कि ब्लाक के जरिये गठित मंगल दलों का कार्यक्रम आखिर प्रमुख से ही क्यों छिपाया गया। उधर विधायक मदन ने कहा कि मनमानी करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। सत्तापक्ष के दबाव में यदि प्रोटोकाल तोड़ा गया तो बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने फोन पर संबंधित उच्चाधिकारियों को भी फटकार लगाई। 

ब्लाक संसाधन केंद्र में शनिवार को 95 नवयुवक मंगल दलों के लिए खेल किट वितरण समारोह हुआ। शिक्षा व क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग के कार्यक्रम में किट बांटने पूर्व विधायक महेश नेगी पहुंचे थे। कुछ ही देर में निरीक्षण को पहुंचे ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला माजरा देख भड़क उठे।

वर्तमान विधायक व प्रमुख को सूचना न दिए जाने पर मौजूद क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप वर्मा व अन्य अधिकारियों पर खूब गुबार निकाला। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों को नीचा दिखाने का कृत्य बता गुपचुप कार्यक्रम कराए जाने को साजिश करार दिया। ब्लाक प्रमुख ने खेल सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। हंगामे से संसाधन केंद्र में अफरातफरी का माहौल रहा। 

बीईओ डीएल आर्या ने बताया कि नवयुवक मंगल दलों को खेल किट वितरण की सूचना किसी को भी नहीं दी गई थी। पूर्व विधायक पहुंचे तो उन्हीं से किट बंटवाए गए। ब्लाक प्रमुख के पहुंचने पर यदि जाने अनजाने में प्रोटोकाल का उल्लंघन हुआ है तो इसके लिए खेद है। 

विधायक द्वाराहाट मदन बिष्ट ने बताया कि अधिकारियों का ये व्यवहार एकदम गलत है। प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। क्षेत्रीय विधायक व ब्लाक के मुखिया से छिपा कर चुपचाप कार्यक्रम कराना बेहद गंभीर है। उच्चाधिकारियों के भी पेंच कसे हैं।

पूर्व विधायक महेश नेगी का कहना है कि खेल किट मेरे कार्यकाल के थे इसलिए बांटे। इसे राजनीतिक चश्मे से न देखा जाए। अभी बहुत सामग्री बंटनी है। जिन्हें आपत्ति है वह बांटना शुरू कर विधानसभा क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने का कार्य करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts