Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बेटी के साथ सीएम योगी आदित्‍यनाथ को लगाया तिलक, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत से हर तरफ माहौल भगवामय है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नेतृत्व में चुनाव लड़कर पार्टी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। भाजपा को मिली इस बड़ी जीत के बाद यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव अपनी बेटी के साथ योगी आदित्‍यनाथ से मिलने पहुंचीं और जीत की बधाई दी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा को एक बार फिर बहुमत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान अपर्णा यादव के साथ उनकी बेटी भी थी। उनकी बेटी ने योगी आदित्यनाथ के माथे टीका लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि अपर्णा की बेटी ने अपनी मां की मदद से योगी को टीका लगाया तो मुख्यमंत्री ने दुलार से बोला कि छोलो जी हो गया…वाह।

बता दें अपर्णा यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्‍नी साधना गुप्‍ता के बेटे की पत्‍नी हैं। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्‍होंने सपा से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी के लिए जोरदार प्रचार भी किया। गुरुवार को बीजेपी की जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इस दौरान अपर्णा यादव ने इस पर खुशी जताई है। अपर्णा यादव ने कहा कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते थे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, मेरे विश्वास की प्रचंड जीत हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized