Connect with us

Uncategorized

उत्तर प्रदेश सनसनी- बेटी की लाश के साथ 5 दिन तक रहता रहा परिवार, पुलिस ने जब घर के भीतर का नज़ारा देखा तो उड़ गए होश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के करछना क्षेत्र के डीहा गांव में एक बेहद चौंकाने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक परिवार 18 वर्षीय बेटी की लाश के साथ पांच दिन तक घर के भीतर बंद रहा। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। भीतर जाने पर घर में 11 अन्य सदस्य भी बीमार पड़े मिले। पता चला कि घर में कई-कई दिनों तक खाना नहीं बनता था और परिवार के लोग सिर्फ गंगाजल पीते थे। डीहा गांव निवासी अभयराज यादव प्राइवेट नौकरी करता था। कोरोना संक्रमण के दौरान नौकरी छूटने पर वह घर पर ही रहने लगा। उसकी उसकी चार चार बेटियों की शादी हो चुकी है और एक को छोड़कर तीन बेटियां इन दिनों मायके में ही थीं।

मंगलवार दोपहर घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची। घर के भीतर जाने पर लड़की अंतिमा का शव पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना था और इसी से दुर्गंध आ रही थी। यही नहीं, घर के भीतर कई अन्य सदस्य भी बीमार मिले। इनमें मृतका के अलावा उसकी तीन बहनें, तीन भाई व उनके पांच बच्चे शामिल हैं। जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि अभयराज को छोड़कर परिवार के अन्य सभी सदस्य बीमार थे। लेकिन वह दवा कराने की बजाय झाड़-फूंक में लगे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि विवाहित बेटियों की भी हालत ठीक नहीं थी। अफसरों को जब यह पता चला कि घर में कई-कई दिनों तक खाना नहीं बनता था और परिवार के लोग सिर्फ गंगाजल पीते थे तो वह स्तब्ध रह गए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts