Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

बिना वारंट के पकड़ कर लेकर चली गई यूपी पुलिस

खबर शेयर करें -

औरंगाबाद।नगर थाना क्षेत्र में सब्जी बाजार में चिकेन दुकान चलाने वाले कलाम मोहम्मद को गुरुवार की रात यूपी पुलिस अचानक से उठा कर ले कर चली गई। परिजनों को इसकी सूचना काफी देर से मिली जिसके बाद वे परेशान हो गए। शुरुआत में अपहरण की आशंका जताई जाने लगी लेकिन किसी तरह जानकारी हुई कि पुलिस उन्हें ले गई है। इसके बाद परिजन स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ नगर थाना और फिर मुफस्सिल थाना गए। दोनों जगहों पर किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया गया। रात में ही पता चला कि यूपी पुलिस आई थी जो उन्हें ले गई है। कलाम मोहम्मद के मोबाइल फोन पर कई घंटे के बाद बात हुई तो बताया गया कि उनका एक भाई 10 लाख की लूट की घटना में शामिल है जिस वजह से उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया है। हालांकि परिजन इस बात से घबराए रहे। उन्होंने कहा कि यदि उनके भाई ने कुछ किया है तो बेवजह उन्हें ले जाने की जरूरत क्या थी। उनके खिलाफ कभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है और बेवजह उन्हें परेशान किया गया है। कानूनी प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया है। औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें मौखिक सूचना मिली थी कि यूपी पुलिस ने पकड़ कर ले गई है। प्रक्रिया का पालन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ है। यदि परिजन कोई आवेदन देते हैं तो सनहा दर्ज किया जाएगा। परिजनों ने कोई आवेदन भी नहीं दिया है। इस संबंध में पार्षद सिकंदर हयात ने बताया कि शुक्रवार को परिजन बनारस के कोतवाली थाना गए जहां कुछ जानकारी मिली है। देर शाम तक कलाम मोहम्मद को वहां नहीं छोड़ा गया था। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया और कहा कि जिस व्यक्ति का कोई दोष नहीं था, उसे भी बेवजह पुलिस पकड़ कर ले गई। स्थानीय थाना में किसी तरह की सूचना नहीं दी गई जिसके कारण काफी परेशान हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts