Connect with us

Kasturi News

10 अगस्त को साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' रिलीज हुई। फिल्म ने दुनिया भर में धूम मचा रखी है। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए रजनीकांत उत्तर प्रदेश पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

Uncategorized

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मेगास्टार रजनीकांत एक साथ देखेंगे फिल्म ‘JAILER’

खबर शेयर करें -

थलाइव कहे जाने वाले मेगास्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ पूरी दुनिया में अपना जलवा दिखा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 426 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रजनीकांत का लोगों के बीच अभी भी कितना क्रेज है।

सुपरस्टार रजनीकांत अभी अपने फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वो उत्तर प्रदेश के लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने जानकारी दी की शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वो ‘जेलर’ फिल्म देखेंगे।

गदर 2 को पीछे छोड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेलर ने भारत में 8वें दिन 9 करोड़ की कमाई करते हुए अब तक देश में 235 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अगर दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो गदर 2 ने अभी तक 369 करोड़ की कमाई की है। गदर 2 के इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ‘जेलर’ ने दुनियाभर में 426.7 करोड़ की कमाई कर ली है।

Continue Reading

More in Uncategorized