Connect with us

Uncategorized

परिवहन मंत्री से मिले मजदूर संघ पदाधिकारी

हल्द्वानी। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारी बुधवार को देहरादून में परिवहन मंत्री चंदन राम दास से मिले। विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही रोडवेज कर्मचारियों की समस्या और परिवहन निगम के विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। मंत्री चंदन राम दास ने रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। इधर, संगठन के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सुयाल ने निगम प्रबंधन द्वारा काठगोदाम परिक्षेत्र में मंडलीय प्रबंधक की नियुक्ति किए जाने पर आभार जताया है। इस मौके पर बीएमएस के प्रदेश मंत्री उमेश जोशी, लीला बोरा, तारा जोशी, ललित पांडे आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts