Connect with us

Uncategorized

उद्धव ठाकरे से मिले हल्द्वानी के शिवसैनिक, उत्तराखंड आने का न्यौता दिया

हल्द्वानी। शिवसैनिकों का शिष्टमंडल पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिला और उन्हें प्रदेश पदाधिकारियों के शपथ पत्र सौंपे। उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने बताया कि उत्तराखंड का हर शिवसैनिक उनके साथ खड़ा है। शिव सेना सरकार में हो या ना हो लेकिन उनकी आस्था पार्टी में है। उन्होंने उद्धव ठाकरे को उत्तराखंड आने का भी न्यौता देते हुए कहा कि उनके उत्तराखंड आने से महाराष्ट्र और उत्तराखंड के रिश्तों में और अधिक मजबूती आएगी। उनके आने से जहां पार्टी को मजबूती मिलेगी, वहीं कार्यकर्ताओं का भी हौंसला बढ़ेगा। इस अवसर पर राज्य उप प्रमुख रुपेन्द्र नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत, पूर्व लोकसभा सांसद चंद्रकांत खैरे, लोकसभा सांसद विनायक राऊत, राजेश दुबे, लोकेश बावेकर आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts