Connect with us

Uncategorized

ऊधमसिंहनगर ब्रेकिंग- पत्नी को गोबर के ढेर में डुबोकर मार डाला

जनपद उधमसिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डूबा डुबाकर जान से मार डाला। माता-पिता के इस हद तक पहुंचे झगड़े में जब बच्चे बीच बचाव करने लगे तो आरोपी ने उनकी पिटाई कर दी और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से करनई बलिया उत्तर प्रदेश निवासी आजाद राजभर शिमला पिस्तोर गंगापुर फार्म में काम करता है। उसके साथ उसकी पत्नी रानी और बच्चे भी रहते हैं। आजाद नशे का आदी है। शुक्रवार रात एक बजे भी इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद आजाद अपनी पत्नी रानी को खींचकर घर के पास ही गोबर के दलदल के पास ले गया, जहां उसने रानी को गोबर के दलदल में तब तक डुबाता रहा, जब तक उसकी जान नही चली गई। शोर होने पर आजाद का पुत्र सूरज अपने भाई बहनों के साथ पहुंचा और विरोध करते हुए मां को बचाने लगा तो आरोप है कि इस पर आजाद ने बच्चों की पिटाई कर दी और फरार हो गया। बच्चो को रोता देख आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही हत्यारोपित पति की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की मृतका के पुत्र सूरज की तहरीर पर आजाद राजभर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ऊधमसिंहनगर ब्रेकिंग- पत्नी को गोबर के ढेर में डुबोकर मार डाला
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts