Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में कोरोना से दो संक्रमितों की मौत, 99 नए संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना से दो संक्रमितों की मौत हो गई। अब राज्‍य में कुल मौत का आंकड़ा 283 पहुंच गया है। वहीं, आज गुरुवार को प्रदेश में 99 नए मामले मिले हैं। जबकि 23 संक्रमित स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। वहीं, संक्रमण दर 6.19 प्रतिशत रही है।
उत्‍तराखंड में विभिन्न जनपदों से 2024 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। बता दें, इस वर्ष प्रदेश में कोरोना के 94 हजार 415 मामले सामने आए हैं। इनमें से 90 हजार 322 (95.66 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना से इस वर्ष 283 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कुछ समय में न केवल कोरोना के नए मामले मिलने की दर बढ़ी है, बल्कि संक्रमण दर भी बढ़ी है। प्रदेश में आज कोरोना के 99 नए मामले मिले हैं। जबकि 23 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना से आज दो संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 6.19 प्रतिशत रही।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts