Connect with us

Uncategorized

पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में संघर्ष, फायरिंग में पांच घायल

रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में दो गुट पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए। जिसमे एक पक्ष ने फायर झोंक दी। जिसमे एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक जन्म दिन का केक लेने दुकान पर गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुबह भी दोनो पक्षों का झगड़ा हुआ था।
शुक्रवार की रात दो दोस्तो के साथ जन्म दिन का केक लेने गए  रम्पुरा निवासी रिंकू पर पुरानी रंजिश को लेकर सोनू और अजय ने गालीगलौच करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।  विरोध करने पर उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जैसे ही बीच बचाव करने के लिए उसके दोस्त आगे बड़े तो आरोपियों ने तमंचों से कई राउंड फायर झोंक दी। जिससे रिंकू श्रीवास्तव, संजीव कुमार और अनिल कोली को गोली लग गई जबकि छरा लगने से दुकानदार शंकर लाल और पास में ही बैठी कुंती देवी भी घायल हो गए। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपित फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अम्बी राम आर्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही लोगों की मदद से पांचों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा पर घायलों का इलाज किया जा रहा है।

सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया की दो पक्षों के बीच मार पीट की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है की आरोपियों द्वारा गोली भी चलाई गई है। पांच लोग घायल हुए है। मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts