Connect with us

Uncategorized

उत्‍तराखंड में दो विदेशी पर्यटकों ने किया प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन का इस्‍तेमाल, चमोली से गिरफ्तार

प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल करने पर पुलिस ने दो विदेशी पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया। टिहरी से फूलों की घाटी के लिए चले इन पर्यटकों को सोमवार देर शाम चमोली जनपद में घांघरिया में पकड़ा गया। उन्‍हें गोविंदघाट लाया जा रहा है। पकड़े गए पर्यटकों ने एक महिला और एक पुरुष है, दोनों इंग्लैंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

तपोवन स्थित एक होटल से किया सेटेलाइट फोन का इस्‍तेमाल

टिहरी जिले की पुलिस को रविवार सूचना मिली कि मुनीकीरेती क्षेत्र के तपोवन स्थित एक होटल से दो विदेशी पर्यटकों ने सेटेलाइट फोन से बात की है। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और विदेशियों के तलाश में जुट गई, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया, होटल पहुंचने पर मालूम हुआ वह वहां से आगे की यात्रा के लिए निकल चुके हैं।

दोपहर बाद से दो जिलों की पुलिस उन्‍हें तलाशने में जुटी

इस बीच पता चला कि दोनों पर्यटक फूलों की घाटी की तरफ निकले हैं। इस पर सोमवार को टिहरी पुलिस ने चमोली जिले की पुलिस से संपर्क कर घटनाक्रम की जानकारी दी। दोपहर बाद से दोनों जिलों की पुलिस उन्‍हें तलाशने में जुट गई।

फूलों की घाटी के बेस कैंप घांघरिया से किया गिरफ्तार

देर शाम चमोली पुलिस ने दोनों को फूलों की घाटी के बेस कैंप घांघरिया से गिरफ्तार कर लिया। चमोली की एसपी श्‍वेता चौबे ने इसकी पुष्टि की। बताया कि उन्‍हें गोविंदघाट लाया जा रहा है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह ट्रैकिंग करने के लिए फूलों की घाटी जा रहे थे।

यात्रा के दौरान संवाद के लिए वह सेटेलाइट फोन साथ लाए थे। इसके यहां प्रतिबंधित होने की उन्हें जानकारी नहीं थी। टिहरी के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सेटेलाइट फोन प्रयोग करने का मामला सामने आने के बाद से उनकी खोज की जा रही थी। दोनों चार दिन पहले मुनिकीरेती क्षेत्र में पहुंचे थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts