Connect with us

Uncategorized

दो दिन राजधानी दून से बाहर नहीं जाएंगे BJP विधायक, ये है वजह

                                    स्टोरी हाइलाइट्स 
                    1)अगले दो दिन देहरादून में ही रहेंगे बीजेपी विधायक।
                    2)18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव।

देहरादून: संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाले मतदान के दिन तक BJP के सभी विधायकों को देहरादून में ही रहने के लिए कहा गया है। सभी विधायकों से 16 जुलाई को देहरादून आने के लिए कहा गया है। 18 को मतदान के बाद ही विधायक अपने क्षेत्रों में वापस लौटेंगे।

मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि एनडीए से राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी उम्मीदवार है। इसी संदर्भ में 16 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम सात बजे एक बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें सभी विधायकगणों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के तहत मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें भी सभी विधायकगणों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। डा. अग्रवाल ने सभी विधायकगणों से आग्रह किया है कि 16 जुलाई से 18 जुलाई राष्ट्रपति मतदान तक देहरादून में ही ठहराव करें। मतदान के पश्चात की देहरादून से अपने-अपने क्षेत्र में जाएं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts