Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नतीजों से दो दिन पहले भगवान की शरण में सीएम धामी, सपरिवार टेका मत्था, तस्‍वीरों में देखें

खबर शेयर करें -

 उत्‍तराखंड में 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने हैं। उससे दो दिन मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महासू देवता मंदिर हनोल पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मुख्‍यमंत्री अपने परिवार के साथ जौनसार-बावर के सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर पहुंचे और मत्‍था टेका। इस दौरान उन्‍होंने जीत की कामना की।

स्थानीय ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से किया पुष्कर सिंह धामी का स्वागत

इससे पूर्व सीएम ने जौनसार के लखस्यार व लखवाड़ स्थित चालदा-महासू मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। मंगलवार को चौपर से त्यूणी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया।

भाजपा सरकार बनने की कामना की

इसके बाद वह सड़क मार्ग से हनोल पहुंचे और महासू मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर देवता का आशीर्वाद लिया। सीएम के हनोल पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति व कारसेवकों ने उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया। मंदिर में पूजा पाठ कर सीएम ने राज्य में फिर से भाजपा सरकार बनने की कामना की।

जनता ने हम पर विश्वास जताया है और हम सरकार बनाएंगे : मुख्‍यमंत्री

वहीं सोमवार आए एक्जिट पोल के रुझान के बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा है सभी एक्जिट पोल यही दिखा रहे हैं कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। एक्जिट पोल में भाजपा को 45 से 47 सीटें तक मिलती दिखाई जा रही हैं। मुझे लगता है कि जब अंतिम परिणाम आएगा, भाजपा को इससे भी अधिक सीटें मिलेंगी। प्रदेश की जनता ने हम पर विश्वास जताया है और हम सरकार बनाएंगे।

भाजपा को दो-तिहाई बहुमत मिलने का दावा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है और इसीलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना साधा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized