Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

लखनऊ से गिरफ्तार दो बेटियों का कातिल बाप , दरभंगा भागने की कर रहा था तैयारी

खबर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून के डोईवाला में दो बेटियों की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पिता को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के दरभंगा भागने की फिराक में था। इधर, शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

डोईवाला क्षेत्र की केशवपुरी बस्ती में शुक्रवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। आरोपी जितेंद्र साहनी ऊर्फ डोमा ने साढ़े तीन साल की बेटी आंचल और डेढ़ साल की बेटी अनुषा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस तलाश में जुटी थी। डोईवाला कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि युवक की तलाश में एक टीम यूपी भेजी गई थी।

शनिवार को आरोपी को लखनऊ रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। वह अपने गांव दरभंगा बिहार जाने की कोशिश में था। टीम आरोपी को डोईवाला वापस ला रही है। बता दें कि केशवपुरी बस्ती में जितेंद्र कबाड़ का काम करता था। डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। जितेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी दो बच्चियां होने से दूसरी शादी नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने बच्चों की नानी की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized