Connect with us

Uncategorized

दूध की डेयरी में चलाने वाले दो भाई कमेटी के करोड़ो रुपए लेकर फरार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर से दो भाई स्थानीय निवासियों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए। दोनों भाई सलेमपुर में दूध की डेयरी चलाते थे। व्यापारिक लेन-देन के अलावा स्थानीय निवासियों ने उनके पास लाखों रुपये की कमेटी डाली हुई थी। दुधारू भैंसों का कारोबार करने वाले मुकर्रबपुर कलियर निवासी इकबाल सहित कई पीड़ितों ने पुलिस को तहरीरें दी हैं, जिसमें करोड़ों लेकर फरार होने की बात कही गई है। पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, दो भाई सलेमपुर में ही कई साल से मकान बनाकर रह रहे थे। रोजगार के रूप में दूध की डेयरी खोली हुई थी। शिकायत मिली है कि दोनों भाई तीन दिन पहले करोड़ों रुपये समेट फरार हो गए। मुकर्रबपुर कलियर निवासी इकबाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शर्मा बंधुओं से उनका भैंस की खरीद-फरोख्त का कारोबार चलता आ रहा था। दोनों भाइयों ने उनसे भैंस खरीदी थी। जिसके सात लाख बकाया चले आ रहे हैं। अब पता चला है कि दोनों भाई फरार हो गए हैं। वहीं, कुछ स्थानीय निवासियों ने दोनों भाइयों पर कमेटी डाली हुई थी, उनकी लाखों की रकम भी डूबती नजर आ रही है। पुलिस को पता चला है कि उन्होंने किराये की जगह पर डेयरी खोली हुई थी। यह भी बताया गया कि डेयरी मालिक ने अपना बकाया चुकता करने के लिए उनकी सारी भैंस बेच दी है। उन्होंने फरार आरोपितों की तलाश या फिर उनकी भैंस, घर आदि संपत्ति की नीलामी कर रकम के हिसाब से पीड़ितों को भुगतान कराया जाए। रानीपुर कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर भी आई हैं। केस दर्ज कर आरोपितों को तलाश किया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts