Connect with us

Uncategorized

ग्राहकों से धोखाधड़ी करने वाले दो बैंक प्रबंधक गिरफ्तार, खातों का एक्सेस लेकर लाखों रुपये हड़पे

देहरादून : ग्राहकों के खातों (Bank Account) का एक्सेस लेकर लाखों रुपये अपने खाते में जमा करवाने के मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के दो शाखा प्रबंधक गिरफ्तार किए हैं। इनमें से एक को दिल्ली जबकि दूसरे को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है।

एसएमएस अलर्ट (SMS Alert) नंबर बदलकर निकाली खाते से धनराशि

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि सुमन सहगल निवासी सेलाकुई ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 12 लाख रुपये निकाल लिए हैं। एसटीएफ ने जब मामले की जांच की तो पाया कि बैंक अधिकारियों ने बिना अनुमति एसएमएस अलर्ट (SMS Alert) नंबर बदलकर खाते से धनराशि निकाली है। इस मामले में एसटीएफ तीन बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को अनिरुद्ध थापा सहायक प्रबंधक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा बदरपुर दिल्ली और सनी गुलेरी निवासी प्रबंधक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय देहारदून को गिरफ्तार कर लिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts