Connect with us

Uncategorized

15 लाख रुपये से ज़्यादा की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस और एसओजी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 149 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 15 लाख के आसपास बताई जा रही है।
नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देर सोमवार रात टीपी नगर पुलिस चौकी और एसओजी नैनीताल की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ओपन यूनिवर्सिटी के पास के जंगल की ओर बाइक से दो युवकों को जाते हुए देखा। इस दौरान पुलिस की टीम ने बाइक सवार दो युवकों को धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 149 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके नाम राजू मौर्या व रोहताश कश्यप हैं, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश रामपुर मिलक के रहने वाले हैं। वर्तमान में लालडांठ मुखानी में अपने माता-पिता के साथ किराए में रहते हैं। माता पिता खेत में बटाईदारी का काम करते हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्मैक की खेप को रामपुर से ताहिर नाम के व्यक्ति से खरीद कर हल्द्वानी में सप्लाई करते हैं।आरोपी ने बताया कि वो स्मैक को डिमांड के अनुसार लोगों को देते थे। इसके अलावा स्कूली छात्रों को भी स्मैक की सप्लाई करते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts