Connect with us

Uncategorized

बाइक में पेट्रोल कम होने पर ढाई सौ रुपये का चालान…

केरल की ट्रैफिक पुलिस ने ये कारनामा कर दिखाया है। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक में कम पेट्रोल होने पर चालक का चालान किया है। जिस व्यक्ति का चालान हुआ है उसने खुद फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है। चालान का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए अब आपको विस्तार से इस मामले की जानकार देते हैं। दरअसल, घटना के वक्त बेसिल श्याम काम पर जा रहे थे। वह एक तरफा सड़क पर विपरीत दिशा में गाड़ी चले रहे थे जब उनको एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोका।
मिली जानकारी के अनुसार बेसिल श्याम का पुलिस ने 250 रुपये का चालान काटा और उन्होंने विधिवत इसका पालन भी किया। हालांकि, अपने दफ्तर पहुंचने के बाद उन्होंने चालान देखा तो वो हैरान हो गए। चालान में लिखा था कि पर्याप्त ईंधन के बिना ड्राइविंग करने के लिए जुर्माना लगाया गया था।
इसके बाद फेसबुकपर एक लंबी पोस्ट में बेसिल ने अपनी कहानी बताई। उन्होंने ये दावा किया कि वह कम ईंधन में गाड़ी नहीं चला रहा था और उसकी मोटरसाइकिल का टैंक लगभग हमेशा भरा रहता है। उन्होंने ये भी बताया कि चालान की तस्वीर वायरल होने के बाद एक अधिकारी का फोन भी आया। शख्स ने बेसिल को इस तरह के सेक्शन के अस्तित्व के बारे में बताया, लेकिन यह भी कहा कि यह दोपहिया और निजी वाहनों के लिए लागू नहीं है। यह केवल बसों जैसे सार्वजनिक परिवहन पर लागू होता है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts