Connect with us

Uncategorized

रुद्रपुर में पुलिस लाइन गेट पर तैनात कांस्टेबल पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश

रुद्रपुर : रुद्रपुर में पुलिसकर्मी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पुलिस लाइन गेट पर तैनात पुलिस कर्मी ने जब बोलेरे सवार लोगों को बिना कारण बताए अंदर जाने से रोका तो वे धरने पर बैठ गए। इसी दौरान ज्वलनशीन पदार्थ पुलिस कर्मी के हाथ पर डालकर उसमें आग लगा दी। वारदात के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। गंभीरर रूप से झुलसे कर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस लाइन में तैनात लक्ष्मण सिंह राणा पुलिस लाइन के अटरिया मंदिर वाले गेट पर डयूटी पर तैनात थे। बुधवार शाम बोलेरो सवार चार लोग पुलिस लाइन में जाने लगे तो नियमानुसार लक्ष्मण सिंह राणा ने उनको रोक लिया और अंदर जाने का कारण पूछा। जिस पर दबंगों ने रौब झाड़ते हुए पुलिस कर्मी की वर्दी तक उतरवाने की धमकी दे डाली। बावजदू इसके लक्ष्मण उनके दबाव में नहीं आया और उनको बिना कारण बताए अंदर जाने से मना कर दिया। जिसके बाद बोलेरो सवार धरने पर बैठ गए।

इसी दौरान उन्होंने हुए लक्ष्मण सिंह राणा के हाथ पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी । जिससे पुलिस लाइन में अफरा तफरी का माहौल हो गया। हंगामा होने पर लाइन में मौजूद पुलिस कर्मियों ने चारों दबंगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनको सिडकुल चौकी ले गई है। वहीं बुरी तरह से झुलस गए पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह राणा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जिला अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से सिडकुल चौकी में पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts