Connect with us

Uncategorized

##वातावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी, भाजपा के कार्यक्रम में उमड़े लोग

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी पूर्वी मंडल ने हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छायादार व औषधीय गुणों वाले पौधों को रोपा गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश बेलवाल की अध्यक्षता में लालकुआं के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट एवं पूर्व विधायक नवीन दुम्का के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विधायक डॉ मोहन बिष्ट बताया गया कि हरेला पर्व हरियाली का पर्व है आज के दिन लगाए जाने वाले पौधे बहुत जल्दी ग्रोथ करते हैं। भारतीय जनता पार्टी में यह पर्व हर्ष और उल्लास के साथ पूरे राज्य में मनाया जा रहा है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। मण्डल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को हरेला पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रदूषित हो रहे वातावरण को शुद्ध करने की जरूरत है। जरूरी है कि फलदार पेड़ों के साथ ही छायादार व औषधीय गुणों वाले पौधे भी रोपे जाए। ग्राम प्रधान भास्कर भट्ट, शक्तिकेंद्र संयोजक लक्की दुम्का, शक्तिकेंद्र संयोजक इंदर सिंह बिष्ट, शक्तिकेंद्र आयोजक डीके दुमका, शक्ति के संयोजक राजकुमार फूलारा, शक्तिकेंद्र संयोजक बसंत सनवाल, मंडल महामंत्री हरीश भट्ट, मंडल मंत्री पूरन कोटलिया युवा नेता देवेश सम्मल, युवा मोर्चा महामंत्री प्रवीण शर्मा,बच्ची सिंह रावत, रामा तिवारी, राजीव मोहन बिरखानी, प्रोहित जी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts