Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

दुखद: बोलेरो खाई में गिरने से तीन की मौत, छह गंभीर

खबर शेयर करें -

चम्पावत। उत्तराखंड में सङक हादसे कम होते नहीं दिख रहे हैं। आज चंपावत जिले के पाटी तहसील के चाबी गांव में बोलेरो वाहन खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। वाहन में शामिल छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें रीठा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक चंपावत जिले के तहसील पाटी अंतर्गत सूखीढांक डंडा मीडार मोटर मार्ग के कुलियाल गांव के चामी तोक में सोमवार सायं साढ़े चार बजे बोलेरो वाहन संख्या यूके 04 टीए 4777 वाहन खाई में गिर गया। वाहन में
नौ लोग सवार थे। जिसमें से तीन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा छह घायल हैं। जिन्हें उपचार हेतु तत्काल 108 के माध्यम से रीठा हॉस्पिटल को भेज दिया गया। मौके पर तत्काल तहसीलदार पाटी पहुचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में मारे गए मृतको के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और मृतको की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भण्डारी ने घटना पर दुख एवं संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस घटना में श्रीमती चंद्रा देवी पत्नी चिंतामणि ग्राम बिनवाल गांव तहसील पाटी, मनोरथ निवासी गोलडांडा तहसील पाटी,पान सिंह परवाल निवासी परेवा तहसील पाटी की मौत हो गई है। रंजीत कुमार पुत्र हर प्रसाद निवासी उगनपुर बहेड़ी, उत्तर प्रदेश,डालचंद पुत्र दिलीप सिंह निवासी उगनपुर बहेड़ी, उत्तर प्रदेश,गौरी थ्वाल पुत्र कृष्णा थ्वाल निवासी खन्स्यु जनपद नैनीताल,पार्वती देवी पत्नी रेवा दत्त निवासी खन्स्यु जनपद नैनीताल,भुवन चंद सनवाल पुत्र नारायण दत्त सनवाल निवासी खन्स्यु जनपद नैनीताल व भुवन चंद्र गोला पुत्र कृष्ण चंद्र गोला निवासी गोलडाडा तहसील पाटी घायल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts