Connect with us

Uncategorized

दुखद: प्रसिद्ध गायक केके का निधन, कोलकाता में प्रोग्राम के दौरान बिगड़ी तबीयत

कोलकाता। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ, जिन्हें केके के नाम से जाना जाता है, का 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कथित तौर पर कोलकाता के नजरूल मंच में एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के दौरान गायक की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद वह होटल लौट आए और गिर गए। उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल पैदा हो गया है।
संगीतकार केके के निधन पर टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा ‘वे बेहतरीन संगीतकार थे। वे बहुत शांतिपूर्ण जीवन जीते थे। संगीत की दुनिया में केके की आवाज़ का बड़ा योगदान रहा है। हम उन्हें किसी पार्टी में देखते भी नहीं थे। वे आते थे, गाना गाते थे और चले जाते थे। उनका जाना काफी दुखद है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts