Connect with us

Uncategorized

दुखद: ऑल्टो खाई में गिरी, मां बेटे समेत तीन की मौत से कोहराम

चम्पावत। पाटी क्षेत्र में गुरुवार की रात एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में मां बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में शामिल प्रदीप गहतोड़ी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटी में तैनात थे। कार सवार हरिद्वार से लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे वाहन संख्या येके 03टीए/7566 अल्टो कार हरिद्वार से पाटी वापस आते समय पाटी बाजार से करीब 1.5 किलोमीटर देवीधुरा की ओर असंतुलित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें चार लोग सवार थे। वाहन में सवार वाहन चालक सहित तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा एक महिला घायल हो गई।

घायल महिला को 108 वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय चम्पावत भेजा गया है। मृतकों के शवों को एसडीआरएफ व फायर सर्विस तथा थाना पाटी पुलिस की मदद से खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी लाया गया है। मृतकों का पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतकों में चालक बसंत गहतोड़ी (52) पुत्र स्व. ईश्वर दत्त गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा थाना पाटी हाल निवासी खटीमा, प्रदीप गहतोड़ी पुत्र स्व. बलदेव गहतोड़ी (48) निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी, देवकी देवी (68) पत्नी स्व. बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी शामिल हैं। वहीं प्रदीप की पत्नी मंजू गहतोड़ी (45) घायल हो गईं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रदीप की मौत से शिक्षा विभाग में शोक की लहर है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts