Connect with us

Uncategorized

दुखद: गृह प्रवेश के लिए जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, महिला की मौत

टिहरी : नए मकान में गृह प्रवेश के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है। वहीं एक पुरुष घायल है। जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह करीब सात बजे हुआ। जहां स्विफ्ट कार सड़के से नीचे पलट गई।

कार सड़क से करीब 15 मीटर नीचे पलट गई

कार में भूपेंद्र सिंह उनकी पत्‍नी और उनका बेटा सवार थे। चमोली से सुबह चार बजे चलकर वह देहरादून जा रहे थे। इस दौरान देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के पास कार सड़क से करीब 15 मीटर नीचे पलट गई।

हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हुए। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

भूपेंद्र सिंह नौटी गांव के रहने वाले हैं। उनका देहरादून में मकान बना था और यह सभी लोग मकान के गृह प्रवेश में जा रहे थे। हादसे का कारण संभवतः नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

कार सवार लोगों के नाम:

  • नीतू देवी पत्नी भूपेंदर सिंह, उम्र 38 वर्ष निवासी चमोली।(मृतक)
  • भूपेंदर सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी उपरोक्त।(घायल)
  • आयुष पुत्र भूपेंद्र सिंह, उम्र 17 वर्ष, निवासी उपरोक्त। (सामान्य)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts