Connect with us

अपराध

दुःखद : देर रात खाई में स्कॉर्पियो गिरने से उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक चौकी इंचार्ज की दर्दनाक मौत

 

दुःखद : देर रात खाई में स्कॉर्पियो गिरने से उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक की दर्दनाक मौत

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक और शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की मौत हो गई। हादसा थाना मुनि की रेती क्षेत्र में हुआ, जहां ड्यूटी से लौटते समय उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार रानी पोखरी निवासी विनोद कुमार शर्मा मंगलवार रात मुनि की रेती थाने से ड्यूटी खत्म कर शिवपुरी पुलिस चौकी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन को काफी देर बाद मिली।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया।

बताया गया कि विनोद कुमार शर्मा पूर्व में सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। पुलिस विभाग में आने के बाद वह ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके थे।

अपने सरल व्यवहार और मृदुल स्वभाव के कारण वह पुलिस विभाग में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर से रानी पोखरी क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके परिवार में एक भाई भी पुलिस सेवा में कार्यरत हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts