Connect with us

अपराध

हादसा : अल्मोड़ा में वाहन बैक करते समय खाई में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा में वाहन बैक करते समय खाई में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत

 

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर क्षेत्र के नैनोली-भगतोला मोटर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाहन को बैक करते समय अचानक अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान गोविंद सिंह मेहरा (50) पुत्र दीवान सिंह मेहरा निवासी क्षेत्र के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गोविंद सिंह वाहन को पीछे कर रहे थे, इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान चलाकर घायल चालक को खाई से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए उपजिला अस्पताल सोमेश्वर ले जाया गया।

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद गोविंद सिंह मेहरा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सोमेश्वर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया।

 

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts