Connect with us

Uncategorized

दुखद: कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव का निधन, ब्रेन नहीं दे रहा था सही रेस्‍पॉन्‍स

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव का निधन हो गया है। उन्‍हें बुधवार को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से ही वह दिल्‍ली के AIIMS में भर्ती हैं। राजू श्रीवास्‍तव की तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर उन्‍हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर श‍िफ्ट कर दिया गया था। गुरुवार को उनकी तबीयत बुधवार के मुकाबले और बिगड़ गई ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू श्रीवास्‍तव बुधवार को जिम में वर्कआउट कर रहे थे। वह ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे, तभी उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। उन्‍हें तत्‍काल ऑल इंडिया इंस्‍ट‍िट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS)में भर्ती करवाया गया।

राजू श्रीवास्‍तव ने स्‍टैंड अप कॉमेडी के साथ ही कई फिल्‍मों में भी काम किया है। वह हाल ही टीवी पर इंडियाज लाफ्टर चैम्‍प‍ियन के एक एपिसोड में नजर आए थे। राजू ने ‘मैंने प्‍यार किया’, ‘तेजाब’ और ‘बाजीगर’ जैसी फिल्‍मों में काम किया है। स्‍टैंडअप कॉमेडी में उनका गजोधर वाला क‍िरदार बहुत ही पॉपुलर है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts