Connect with us

Uncategorized

लखनऊ के पर्यटकों ने मुंबई की युवतियों से नैनीताल में की छेड़छाड़

नैनीताल : लखनऊ से एक ही ट्रेन की बोगी में बैठकर पहले काठगोदाम और फिर नैनीताल पहुंचे तीन युवकों द्वारा मुंबई की युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवकों को दबोच लिया। आरोपितों पर चालानी कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई से एक युवती अपने परिजनों के साथ घूमने के लिए नैनीताल आ रही थी। लखनऊ से काठगोदाम आ रही ट्रेन में उनकी बोगी में तीन युवक भी सवार हो गए। पूरे सफर में तीनों युवक युवती को घूरते के साथ ही छेड़छाड़ करते रहे। मगर युवती शांत रही। इधर काठगोदाम में उतरने के बाद वह अपने स्वजनों के साथ नैनीताल पहुंच गई। मगर युवकों ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। तीनों युवक नैनीताल आ पहुंचे और युवती का पीछा करने लगे। जिससे परेशान होकर युवती ने स्वजनों को यह बात बताई।

जिस पर स्वजन शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मल्लीताल मस्जिद के समीप से तीनों युवकों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। पुलिस की पकड़ में आने के बाद तीनों युवक युवती व उसके स्वजनों से छोड़ देने की गुहार लगाने लगे। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि युवती व उसके परिजनों के कार्रवाई नहीं चाहने पर शहादतगंज लखनऊ निवासी हुसैन पुत्र महबूब, फहद हसन पुत्र असद हसन और सलीम के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा में चालानी कार्रवाई कर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts