Connect with us

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल : कन्या राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन, देखें आपके सितारे आज क्या कहते हैं

खबर शेयर करें -

मेष:
Horoscope Today, आज का राशिफल 12 मई दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि कन्या में हो रहा है। जबकि कन्या राशि के स्वामी बुध अभी वक्री चल रहे हैं। इन स्थितियों में आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। बुध की राशि मिथुन के लोग भी आज अनुकूल स्थितियों से आनंदित होंगे। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. जानिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपको कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। पारिवारिक सुख अच्छा मिलने वाला है और आज आप प्रसन्न रहेंगे। आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे।

भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृषभ:

गणेशजी वृषभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मुलाक़ात यादगार रहेगी। शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत कर सकते हैं। काम पूरा हो जाने की वजह से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन:
मिथुन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

बेहद शुभ योग में शुरू हो रहे हैं ज्येष्ठ के बड़े मंगल, जानें महत्व और इतिहास

कर्क:
कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, मित्रों के साथ यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे।

भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ हे। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

सिंह:
गणेशजी सिंह राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी और कोई बड़ा बदलाव भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मित्र या प्रियजनों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या:

गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आज भाग्य आपके साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज कोई नया काम मिल सकता है। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

भाग्य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

तुला:
गणेशजी तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि आज पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। किसी बड़े बुजुर्ग की मद से पारिवारिक कलह खत्म होगी। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें।

आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। केले के वृक्ष की पूजा करें।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी।

आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

धनु:
धनु राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी।

आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मकर:
मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठीन स्थिति का डटकर सामना करें। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा।

भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीली चीजों का दान करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुंभ:
गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन:
गणेशजी मीन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णु की आराधना करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in धर्म-संस्कृति

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page