Connect with us

Uncategorized

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

आज का राशिफल, दिन मंगलवार 12 जुलाई को चंद्रमा का संचार दिन रात धनु राशि में होगा। जबकि आज शनि महाराज जो वक्री होकर कुंभ राशि में चल रहे थे वह मकर राशि में लौटकर आ रहे हैं। शनि का मकर राशि में लौटकर आना कई राशियों के लिए शुभ तो कई लोगों को लिए प्रतिकूल रहेगा। जिसका असर जनवरी 2023 तक दिखेगा। फिलहाल आज शनि के परिवर्तन और धनु राशि में बनने वाले गजकेसरी योग का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, जानने के लिए देखें आज का भविष्यफल।

मेष राशि: भाग्य आपका साथ देगा

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि आज कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नवीन व्यवसाय को शुरू करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है। आज आप प्रसन्न रहेंगे तथा आप आज के दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे।

भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी की पूजा करें।

वृषभ राशि: मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि: उत्साह से भरपूर रहेंगे

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

कर्क राशि: यात्रा का लुफ्त उठाएं

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे।

भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। बजरंग बाण का पाठ करें और भोग लगाएं।

सिंह राशि: जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

गणेशजी सिंह राशि वालों से कह रहे हैं कि आज पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या राशि: कामयाबी के शिखर पर पहुंचेंगे

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आज भाग्य आपके साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज कोई नया काम मिल सकता है। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

भाग्य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

तुला राशि: व्यापार में धन लाभ होगा

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

तुला राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होंगे। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है।

आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: कार्य में सहभागी होंगे

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। काम काज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी।

आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि: सलाह दूसरों के काम आएगी

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी।

आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मकर राशि: स्थिति का डटकर सामना करें

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

गणेशजी मकर राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठीन स्थिति का डटकर सामना करें। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा।

भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। हनुमानजी को चोला अर्पित करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि: धन लाभ के योग बनेंगे

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

कुंभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि: सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी

Today 12 July 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 12 जुलाई : आज शनि व्रकी होकर आ रहे मकर राशि में, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें। 

ज्योतिषमित्र (चिराग दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts