Connect with us

Uncategorized

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

आज 25 अगस्त दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में होगा। चंद्रमा के साथ ही शुक्र भी आज दिन रात कर्क राशि में ही संचार करेंगे। जबकि आज पुष्य नक्षत्र उपरांत अश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रह नक्षत्रों की इस स्थिति से आज मिथुन राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। देखिए आज गणेशजी की कृपा से दिन कैसा बीतेगा आपका।

मेष राशि: खरीदारी करने से बचें

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेश कहते हैं कि मेष राशि के लोग आज कार्यक्षेत्र के अलावा पारिवारिक जीवन में किसी योजना को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको केवल वही चीजें खरीदनी चाहिए जो स्थायी उपयोग की हों, गैर जरूरी चीजों की खरीदारी करने से बचें। शाम को कोई खास मेहमान घर आ सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रक्तचाप से संबंधित जिनको कोई परेशानी है उनको तनाव लेने से बचना चाहिए।

भाग्‍य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि : धन की होगी प्राप्ति

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी बता रहे वृष राशि के लोगों को आज अपने प्रयास में कमी नहीं करनी चाहिए, इससे अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। किस्मत का भी आपको आज पूरा साथ मिलेगा तो मेहनत और प्रयास जारी रखें। कारोबार व्यापार में आज अच्छा मुनाफा होगा। कहीं से धन आना है तो आज उसकी प्राप्ति हो सकती है। आज किसी जरूरी काम के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और परिवार में छोटों से सहयोग पाएंगे।
आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत साथ रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि: खरीद बिक्री के काम में मुनाफा

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

मिथुन राशिवालों के लिए गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन आपको खरीद बिक्री के काम में मुनाफा मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों का कारोबार आज अच्छा मुनाफा देगा। समझदारी से शेयर में निवेश करके भी आप लाभ पा सकते हैं। साथ ही आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। सलाह है कि आज अनावश्यक के काम से दूर रहें और अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा जीवनसाथी के बीच प्रेम बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।
आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि : तेजी से आगे बढ़ने का दिन

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

कर्क राशि के लोगों के लिए गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी प्रगति को देखकर कई लोगों के में ईर्ष्या हो सकती है। सेहत के मामले में भी आज का दिन बेहतर रहेगा आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम में आनंद पाएंगे। भवुकता और कल्पनाशीलता बढ़ने से आज कला और लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा। इनकी कला में निखार आएगा। लेकिन रिश्तों और लेन-देन में व्यवहारिकता बनाए रखने की जरूरत है।

भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

सिंह राशि : नए संपर्क से मिलेगा लाभ

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वालों को आज किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अगर आपका पैसा काफी समय से कहीं फंसा हुआ है तो आपको प्रयास करना चाहिए आपका पैसा आपको मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां आज आपको अपनी ओर खींचेंगी इसलिए आपको घर परिवार पर भी ध्यान देना होगा। बच्चों की सेहत और पढ़ाई पर आपका फोकस रह सकता है। छोटी दूरी की यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

कन्या राशि: संपर्क से लाभ का मौका

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के जातकों को आज उच्च उच्चाधिकारियों के साथ संपर्क से लाभ का अच्छा मौका मिल सकता है। जो लोग आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं उन लोगों को आज अच्छा लाभ मिल सकाता है।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेल्स और मार्केटिंग के लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। राजनीति और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए दिन उन्नति दायक रहेगा।
भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि : समस्याओं का होगा समाधान

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी बता रहे हैं कि तुला राशि के लोग आज अपनी बहन और भाई को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। हो सकता है कि आज आप अपना करियर या निजी जीवन तय करने को लेकर तनाव में भी रहें। लेकिन ध्यान रखें कि आपके प्रयासों से इन सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है, इसलिए चिंता करने की बजाय प्रयास करना और साहस के साथ आगे बढ़ना बेहतर होगा। इस राशि के लोगों को आज सेहत के प्रति भी सजह रहना होगा। परिवार के प्रति आपका समर्पण आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है।
भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। दुर्गा सप्तशती के दूसरे अध्याय का पाठ करें।

वृश्चिक राशि : मिलेगा शुभ समाचार

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कह रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज मित्रों अथवा संबंधियों की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। लेकिन आज काम का दबाव बना रहेगा। ऐसे में सलाह है कि काम से जुड़ी समस्याओं को अपने ऊपर हावी न होने दें, नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है और यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा। अगर आपको किसी नए उद्यम में निवेश करना है तो सोच-समझकर ही करें। आज बेहतर होगा कि बड़े निवेश से बचें।
भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि : क्रोध पर रखें काबू

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

धनु राशि के लोगों के लिए गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन आप व्यापार को लेकर विशेष रूप से चिंतित रहेंगे। आप अपने काम और कारोबार को उन्नति की ओर ले जाने के लिए प्लानिंग करेंगे। पारिवारिक जीवन में क्रोध पर काबू रखना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। विरोधियों और सेहत को लेकर आपको सजग रहने की जरूरत है। कोई पुरानी समस्या सामने आ सकती है। अचानक से होने वाले खर्चे बढ सकते हैं।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर राशि : पुराने विवाद का होगा समाधान

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि आज मकर राशि के लोगों की रुचि पढ़ाई और अध्यात्म में रहेगी। कोई पुराना विवाद चल रहा है तो आज उसका समाधान हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज किसी को पैसे उधार देने से बचें, अन्यथा इसके वापस मिलने की संभावना न के बराबर है। अपने माता-पिता और गुरु की सेवा और सम्मान करें, इनसे आशीर्वाद लेकर ही कोई नया काम आज करना चाहिए। ऐसा करने से आपको हर क्षेत्र में फायदा होगा।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत साथ रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।

कुंभ राशि: रहेंगे चिंतित और परेशान

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातक आज किसी कारण से चिंतित और परेशान रहेंगे। कुछ समस्याएं वास्तविक होंगी। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में आज आपको विरोधियों की भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने साहस और बुद्धि से ही इन लोगों को हरा सकते हैं, इसलिए घबराने की बजाय धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे।
आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा खिलाएं।

मीन राशि : काम का रहेगा अधिक दबाव

Today 25 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशिवालों को मिलेगी अच्छी खबर, देखिए आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कह रहे हैं कि आज मीन राशि के लोगों पर काम का अधिक दबाव रहेगा, ऐसे में प्लानिंग से साथ काम करना होगा नहीं तो कई महत्वपूर्ण काम बाधित होंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। वरिष्ठजनों और मित्रों से पूरा सहयोग पाएंगे। आज इस राशि के लोगों को पूर्व में किए मेहनत और निवेश का भी लाभ मिल सकता है। शिक्षा एवं धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है।

भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts