Connect with us

Uncategorized

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

बुधवार 17 अगस्त को चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। चंद्रमा के इस संचार से आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए मानसिक रूप से उथल-पुथल वाला रह सकता है क्योंकि चंद्रमा के साथ राहु भी मेष राशि में होंगे। चंद्रमा का यह संचार मेष राशि के लोगों को कई अवसर प्रदान करने वाला है। आज का दिन निवेश के लिहाज से भी बहुत अच्छा रहने वाला है। देखिए गणेशजी की कृपा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि: मिलेंगे अच्छे अवसर

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि आज मेष राशि वालों को कई अच्छे अवसर मिलेंगे। अगर आप कोई बचत या निवेश करने का सोच रहे हैं तो तुरंत कर लें। आज आप कुछ लाभकारी योजनाओं पर भाइयों या करीबी रिश्तेदारों के साथ चर्चा कर सकते हैं। आज किसी काम को करने में आलस्य न दिखाएं और उस काम को कल पर टालने की कोशिश न करें। साथ ही अपनी वाणी को भी कोमल रखें।कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। खान पान का ध्यान रखें आपकी सेहत थोड़ी नरम पड़ सकती है। आपके लिए सलाह है कि जो भी निर्णय लें उनमें गंभीरता रखें क्योंकि मन में उथल-पुथल की स्थिति रहेगी।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ राशि: अधिक लाभ प्रसन्न रहेगा मन

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

वृषभ राशिवालों के लिए गणेशजी बता रहे है कि आज आर्थिक मामलों में अधिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आप धार्मिक या आध्यात्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। जिससे आपके विचार सकारात्मक और संतुलित रहेंगे। कई बार अति आत्मविश्वास के कारण विश्वासघात भी हो सकता है। आज अपना समय बर्बाद न करें। व्यावसायिक गतिविधियों में फिलहाल ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। सिरदर्द और थकान आपको थोड़ा असहज महसूस करा सकती है।

भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि: आर्थिक मोर्चे पर शानदार दिन

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेश जी बता रहे हैं कि आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक मोर्चे पर अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का सोच रहे हैं तो तुरंत इसका निर्णय लें। फिलहाल, स्थिति आपके पक्ष में है।आमदनी के साथ-साथ खर्चा भी अधिक रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने परिवार और व्यवसाय में हस्तक्षेप न करने दें। वरना गलतफहमियां ही पैदा होंगी। साथ ही आज आपको कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। फिलहाल, प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाए रखें।
आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

कर्क राशि: आज आप ऊर्जा का अनुभव करेंगे

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के लोग आज अपने भीतर नए जोश और ऊर्जा का अनुभव करेंगे। पिछले कुछ समय से चली आ रही घरेलू समस्याओं को आप आज संभाल लेंगे। अपने परिवार की सुरक्षा के संबंध में आपने जो नियम बनाए हैं, वे वर्तमान समय के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए बहुत उपयुक्त होंगे। बच्चों की समस्याओं को हल करने में उनकी सहायता करें, जिससे उनमें सुरक्षा की भावना बढ़े। घर में किसी बड़े व्यक्ति की सेहत के कारण आपके कई जरूरी काम अटक सकते हैं। सलाह है कि आज व्यावसायिक कार्यों में लापरवाही न बरतें। सेहत के लिहाज से देखें तो आज आपको मौसमी परेशानियों की शिकायत रहेगी।
आज भाग्य 84प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह राशि: मन में रहेगी खुशी

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि आज वित्तीय मामलों से जुड़े कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। साथ ही अपनी किसी योजना को शुरू करने से मन में खुशी और उत्साह का संचार होगा। अपने भावनात्मक स्वभाव पर नियंत्रण रखें नहीं तो कोई आपकी भावुकता और दरियादिली का गलत फायदा उठा सकता है। मातृ पक्ष के साथ संबंधों में गलतफहमी पैदा न होने दें। इस समय काम के क्षेत्र में अधिकांश काम खुद ही पूरा करने का प्रयास करना अच्छा रहेगा। झूठे प्यार या मनोरंजन में समय बर्बाद न करें। जोड़ों का दर्द और बीपी की समस्या रहेगी।
भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कन्या राशि: बढ़ सकती है आपकी परेशानियां

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

कन्या राशि के लोगों के लिए गणेशजी बता रहे हैं कि आज आप कई कार्यों को ठीक से पूरा कर पाएंगे। इस समय अपने विचारों को व्यावहारिक रखें। फिलहाल, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। कुछ लोग ईर्ष्या के साथ आपकी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। किसी पड़ोसी से वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। मार्केटिंग से संबंधित कार्यों पर अधिक समय व्यतीत करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात यादें ताजा कर देगी। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

तुला राशि: मिलेगा शुभ समाचार

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेश कहते हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए इस समय ग्रहों की स्थिति कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रही है। आप अपने भीतर एक अलग ही आत्मविश्वास महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिन में ही योजना बना लें। संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कभी-कभी अत्यधिक आत्म केंद्रित या स्वार्थ की भावना मित्रों के साथ संबंध खराब कर सकती है। समय के साथ आप अपना व्यवहार भी बदलते रहे। नौकरी में स्थितियां अब थोड़ी अलग होंगी। परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। फिलहाल आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्‍य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक राशि: बढ़ेंगे आपके खर्च

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

वृश्चिक राशि का लोगों के लिए गणेश जी बता रहे हैं कि आज का दिन छात्रों और युवाओं के लिए अच्छा रहने वाला है। आज छात्रों और युवाओं में प्रतिस्पर्धी कार्यों में सफल होने की पूरी क्षमता है। अपनी ऊर्जा और समय का पूरा उपयोग करें। आज दोपहर बाद का समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। दोपहर बाद अचानक कोई काम पूरा होने की संभावना है। । ज्यादा सोचने में समय न लगाएं और तुरंत योजना बनाना शुरू कर दें। आज आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। हालांकि, आपको लाभ के अवसर भी मिलेंगे। । इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। लोगों के साथ संपर्क करना आपके व्यवसाय के लिए नए स्रोत खोल सकते हैं। पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखमय रहेगा।
आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु राशि: मेहनत का मिलेगा अच्छा परिणाम

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए जिन कार्यों को काफी समय से कर रहे थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार सही परिणाम भी मिलेगा। समय के साथ अपने विचारों में लचीलापन बनाए रखें। भावनाओं के आधार पर कोई निर्णय न लें। व्यावसायिक स्थान पर कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद जैसी किसी भी स्थिति को पैदा न दें। पति-पत्नी अपने-अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। कई बार काम के अधिक बोझ के कारण चिड़चिड़ापन और थकान हो सकती है।
आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि: मिलाजुला रहेगा दिन

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन गणेशजी की कृपा से मिलाजुला रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से नियमित दिनचर्या बनाए रखें। साथ ही आज आपके आय के साधन मजबूत होंगे। आज आपके कोई रिश्तेदार घर आ सकते हैं। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। कोई पुराना नकारात्मक मामला सामने आने से रिश्तेदार निराश हो सकते हैं। विद्यार्थियों को इस समय अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। व्यावसायिक गतिविधियों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल में वृद्धि करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्‍य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

कुंभ राशि: बदलाव की बनेगी योजना

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को आज घर में कुछ बदलाव की योजना बन सकती है। परिवार के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहेगा। कोई भी काम करने से पहले बजट का ध्यान रखें। आज आप कोई नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। अधिक सोचने से सफलता हाथ से निकल सकती है। इसलिए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। अपने महत्वपूर्ण कागजात या दस्तावेज सुरक्षित रखें। इस समय कोई महत्वपूर्ण चीज खोने की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आज अधिक व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह की अनबन न होने दें। तनाव आपकी कार्यक्षमता और पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है।
भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि: पूरे होंगे धार्मिक काम

Today 17 August 2022 आज का राशिफल : मेष सहित इन 2 राशियों के लिए लाभदायक दिन, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मीन राशिवालों के लिए घर में धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हो सकती है। संतान की किसी समस्या का समाधान खोजने से मन को शांति मिलेगी। घर के बड़ों का आदर और सम्मान बनाए रखें। कभी-कभी आपके अत्यधिक हस्तक्षेप से घर का माहौल खराब हो सकता है। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वर्तमान व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी। आज शाम के समय परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ हे। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts